बर्फबारी के इंतजार में होटल, होम स्टे और कैंप
चकराता में सर्दियों के दौरान ठहरने के लिए होटल और रिसोर्ट में बोन फायर, गाला डीनर, ग्रुप पार्टी आदि की तैयारी की है। कैपिंग साइट में पर्यटकों खुले आसमान के नीचे पहाड़ों का नजारा लेने का अनुभव भी मिलता है। होम स्टे में पर्यटक स्थानीय रहन-सहन और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि बर्फबारी की पहली खबर के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग और वीकेंड की पूछताछ में तेजी आएगी।
चकराता के प्रमुख पर्यटन स्थल
लोखंडी : बर्फबारी और हिमालय की चोटियों का खूबसूरत नजारा
देववन : देवदार के घने जंगल और हिमालय का विहंगम दृश्य।
कोटी-कनासर : विशाल देवदार के पेड़ों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध।
टाइगर फॉल : ऊंचाई से गिरता खूबसूरत झरना।
चिलमिरी टॉप : सूर्यास्त और पहाड़ों के मनोरम दृश्य।
रामताल गार्डन : प्राकृतिक तालाब, बगीचा और पक्षियों का संसार।
बुुधेर गुफा : प्राकृतिक गुफाओं को देखने का रोमांचक अनुभव।
मोइला टॉप : बुग्याल से हिमालय की चोटियों और घाटियों का खुला नजारा दिखता है
बर्फबारी देखने की उम्मीद लेकर चकराता आए हैं। यहां का मौसम और पहाड़ों से दिखाई देने वाली हिमालय की बर्फीली चोटियां बेहद खूबसूरत हैं। अगर जल्द बर्फबारी होती है तो यहां की यात्रा यादगार बन जाएगी। - गीतिका, पर्यटक, दिल्ली
ये भी पढे़ं...राजनीति: हरिद्वार में सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी भाजपा, सालभर दिग्गजों के दौरों और आयोजनों से रखा फोकस
यहां आकर ऐसा लगता है जैसे प्रकृति के बीच कुछ पल ठहर गए हों। हिमालय की बर्फीली चोटियां देखकर मन खुश हो गया। अब बस इंतजार है कि चकराता में भी बर्फबारी हो और पहाड़ों को सफेद चादर में देखने का सपना पूरा हो। - सुमित रोहिला, पर्यटक, दिल्ली