फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बदला मौसम; दून में झमाझम बारिश, केदारनाथ धाम सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, कड़ाके की ठंड

Tue, 27 Jan 2026 01:58 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग, चमोली

सार

मौसम का मिजाज बदलने से केदारनाथ धाम सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। कड़ाके की ठंड के कारण जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलते ही राजधानी दून में झमाझम बारिश हुई तो वहीं केदारनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


केदारनाथ धाम में देर रात्रि से चारों तरफ पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी हो रही है। ज्योर्तिमठ क्षेत्र में भी मौसम बदला हुआ है। ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। आसमान बादलों से ढक गया और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने लगी। रूपकुंड, नंदा घुघुटी और त्रिशूल में लगातार बर्फबारी जारी है।

ये भी पढ़ें...Uniform Civil Code: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का संशोधित अध्यादेश लागू, जानिए क्या हुए नए प्रावधान

मौसम विभाग की चेतावनी और प्रशासन की कार्रवाई
मौसम विभाग ने आज 27 जनवरी को देहरादून में मौसम के गंभीर होने की आशंका जताई है। जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट के अनुसार, क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस स्थिति को देखते हुए, जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


यह आदेश केवल देहरादून जिले के लिए लागू है और अन्य जिलों में स्कूलों के संचालन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर पर ही सुरक्षित रखें और मौसम विभाग की भविष्य की चेतावनियों पर ध्यान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें