फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकराता: लोखंडी में फंसे 80 पर्यटक सकुशल निकले बाहर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग तीन फीट बर्फ थी जमी

Tue, 27 Jan 2026 11:35 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,चकराता (विकासनगर)

सार

बर्फबारी होने से त्यूणी–चकराता–मसूरी–मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग तीन फीट तक बर्फ जम गई थी। जिससे यहां लोखंडी में पर्यटक फंस गए थे।
विज्ञापन
लोखंडी में फंसे पर्यटक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते शुक्रवार को लोखंडी घूमने गए करीब 80 पर्यटक मंगलवार सुबह सकुशल अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए। होटल व्यवसायी लिखिलेश चौहान व रोहन राणा ने बताया कि कुछ पर्यटक 22 जनवरी को लोखंडी भ्रमण के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन


शुक्रवार को क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने से त्यूणी–चकराता–मसूरी–मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग तीन फीट तक बर्फ जम गई थी। इसके चलते कोटीकनासर से चकराता तक लगभग 30 किलोमीटर लंबा मोटर मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया था, जिससे पर्यटक रास्ते में फंस गए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आज प्रदेश में मनाया जाएगा UCC दिवस, सीएम धामी बोले-राज्य की जनता से किया गया वादा पूरा
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार शाम लोक निर्माण विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को खोल दिया गया, जिसके बाद मंगलवार सुबह सभी पर्यटक सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें