फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall In Yamunotri: बदला मौसम का मिजाज...धाम में बर्फबारी, हेमकुंड साहिब में जमीं चार इंच तक बर्फ

Mon, 23 Oct 2023 05:07 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट ( उत्तरकाशी)

सार

यमुनोत्री धाम में बर्फबारी की सिलसिला जारी है। जबकि हेमकुंड साहिब चार इंच तक बर्फ जम गई है, यहां चारों ओर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है।  हेमकुंड साहिब के प्राकृतिक सौंदर्य में निखार आ गया है। 
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है। धाम में पहुंचे श्रद्धालुओं इस मनमोहक दृश्य का लुत्फ उठा रहे हैं। यमुनोत्री धाम से तीर्थ पुरोहित मनमोहन उनियाल ने बताया है कि धाम में एक घंटे से बर्फबारी के साथ ही ओले भी पड़ रहें हैं। दोपहर बाद रोजाना बारिश बर्फबारी से तापमान में गिरावट जारी है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ बर्फबारी के बाद प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के प्राकृतिक सौंदर्य में निखार आ गया है। हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 11 अक्तूबर को बंद हो गए थे। कपाट बंंद होने के बाद निरीक्षण के लिए श्री गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की तीन सदस्यीय टीम हेमकुंड साहिब पहुंची।

चार इंच तक बर्फ जम गई
गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि इस वक्त यहां चार इंच तक बर्फ जम गई है, यहां चारों ओर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के बाद गोविंदघाट से किसी भी आम व्यक्ति को हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...दिल दहला देने वाला हादसा: ऋषिकेश हाईवे पर मस्ती में झूमता हुआ जा रहा था युवक, सामने से आई कार ने उड़ा दिया
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में 23 और 24 अक्तूबर को हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। बीते पांच सालों के आंकड़ों पर नजर डाले तो सिर्फ साल 2022 में दशहरा पर्व के दिन पूरे प्रदेश भर में बारिश हुई थी। जिसके चलते रावण दहन के लिए इंतजार करने के साथ आयोजन स्थल पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें