फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी, वीकेंड, वेलेंटाइन @ उमड़े पर्यटक

Mon, 15 Feb 2016 01:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। हो भी क्यों न वीकेंड, वेलेंटाइन और बर्फबारी सब कुछ पर्यटकों के अनुकूल था। इसीलिए सुबह से ही शहर और आस-पास लंढ़ौर, लालटिब्बा, नागटिब्बा, बुरांशखंडा आदि जगहों में पर्यटक जमने शुरू हो गए थे। धूप खिलने से मौसम भी खुशनुमा था, लिहाजा रात तक बाजार सैलानियों की चहलकदमी से गुलजार रहे।
विज्ञापन


रविवार सुबह से ही मसूरी-देहरादून मार्ग पर वेलेंटाइन डे मनाने वाले प्रेमी जोड़े दिखने शुरू हो गए थे। थोड़ा दिन चढ़ा तो पर्यटक  बुरांसखंडा, धनोल्टी का रुख करने लगे। बुरांशखंडा में काफी संख्या में पर्यटक हिमपात का नजारा देखने पहुंचे और बर्फ से अठखेलियां की। सड़क किनारे लगे मैगी प्वाइंट, चाय-पान के ढाबों में भी जमकर रौनक नजर आई। नगर के भी रेस्तरां और होटल पर्यटकों से गुलजार रहे। दरअसल, सप्ताहांत के साथ वेलेंटाइन डे तो था ही शनिवार को हुई बर्फबारी ने उत्सव और खास बना दिया। देहरादून, मेरठ, दिल्ली समेत तमाम स्थानों से सैकड़ों सैलानी रविवार को मसूरी पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ लाल टिब्बा, चार दुकान के पास रही।

बर्फ में कई दुपहिया वाहन चोटिल
मसूरी से बुरांसखंडा के बीच बर्फ के ऊपर पाला जमने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिसलन बढ़ जाने से कई बाइकसवार गिरकर चोटिल हो गए। चौपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें