केदारनाथ धाम में सोमवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह दो घंटे तेज बर्फबारी होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। प्रात: साढ़े नौ बजे से दो घंटे तक तेज बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
देवभूमि में जबरदस्त बर्फबारी से पड़ी कंपकपाती ठंड
2 of 5
उत्तराखंड में बर्फबारी
- फोटो : amar ujala
दो दिनों तक हुई बारिश और बर्फबारी से जिले के सुदूर ईराणी गांव के आम रास्ते बर्फ से ढक गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। बर्फ से बकरी पालकों के सामने बकरियों के चरान की दिक्कतें आ जाती हैं। ईराणी गांव निवासी मोहन सिंह और दिनेश सिंह का कहना है कि बर्फबारी से अच्छी फसल की उम्मीद है।
विज्ञापन
देवभूमि में जबरदस्त बर्फबारी से पड़ी कंपकपाती ठंड
3 of 5
उत्तराखंड में बर्फबारी
- फोटो : amar ujala
इधर, रुद्रप्रयाग सहित अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ सहित जिले के अन्य स्थानों पर दिनभर सूरज और बादलों की आंखमिचौनी का खेल चलता रहा। दोपहर बाद कुछ समय के लिए बारिश की तेज बौंछारें भी गिरी।
देवभूमि में जबरदस्त बर्फबारी से पड़ी कंपकपाती ठंड
4 of 5
उत्तराखंड में बर्फबारी
- फोटो : amar ujala
दोपहर बाद निम ने एमआई-26 हेलीपैड से मंदिर मार्ग और पैदल रास्तों की बर्फ साफ करने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान भी रुक-रुककर बर्फ की हल्की फुहारें गिरती रही। धाम में मंदिर परिसर सहित पूरे क्षेत्र में करीब सवा तीन फीट बर्फ जमा है।