फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहाड़ों की बर्फबारी का मैदान में असर, छह डिग्री गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पोस्ट मानसून की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन से हो रही बर्फबारी का सीधा असर प्रदेश के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि दूसरे दिन भी मैदानी इलाकों का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों में शनिवार को भी गर्जन के बिजली चमकने के आसार हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री गिरावट के साथ 22.0 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी देखने को मिला। बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते गिरे तापमान ने प्रदेशभर में ठंड का अहसास कराया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार से राहत मिल सकती है। मौसम खुलने से ठंड कम होगी। आने वाले दिनों की बात करें तो दो नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। इसके बाद तीन नवंबर से मौसम साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें