मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तवाघाट-सोबला सड़क मलबा गिरने से बंद हो गई थी। इस सड़क पर शाम तक यातायात बहाल नहीं हुआ था। 27 सितंबर से बंद तवाघाट-घटियाबगड़ सड़क पर मंगलवार सुबह 11 बजे यातायात बहाल हो गया।
मंगलवार को मड़मानले-कठिपतिया, झूलाघाट-बलतड़ी, मसूरीकांठा-होकरा सड़क भी मलबा आने से बंद हो गई थी। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन सड़कों में शाम तक यातायात बहाल हो गया था। सोबला सड़क के बुधवार को खुलने की संभावना जताई जा रही है। सड़क बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।