शनिवार को दोपहर बाद केदारनाथ में तेज बर्फबारी होने लगी। जिससे यहां दो इंच तक बर्फ जम गई। मंदिर क्षेत्र सहित केदारपुरी ने सफेद चांदी की चादर ओढ़ ली है।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने भी बर्फबारी का खूब आनंद लिया
2 of 5
kedarnath
खराब मौसम के कारण यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बावजूद धाम में मौजूद श्रद्धालु बर्फबारी का जमकर आनंद ले रहे हैं। शनिवार को सुबह से केदारनाथ में मौसम साफ रहा। इस दौरान चटक धूप खिली रही।
विज्ञापन
3 of 5
kedarnath
लेकिन दोपहर 12 बजे से बादल घिरने लगे थे। करीब दो घंटे बाद बारिश की तेज बौछारें गिरने लगी। जिसके बाद 3 बजे से केदारनाथ मंदिर से लेकर केदारपुरी क्षेत्र में तेज बर्फबारी होनी लगी। कुछ ही देर में पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। इस दौरान यहां मौजूद श्रद्धालुओं ने भी बर्फबारी का खूब आनंद लिया।
4 of 5
kedarnath
- फोटो : amar ujala
धाम में मौजूद पुलिस चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे तक दो इंच बर्फ जम चुकी है। बताया कि बर्फबारी के कारण ठंड भी बढ़ गई है। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में दिनभर मौसम सुहावना रहा। इस दौरान चटक धूप खिली रही।
पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. जगत राम ने परिवार सहित केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। शनिवार को पीजीआई के निदेशक सुबह आठ बजे केदारनाथ पहुंचे। यहां तैनात अधिकारियों ने उनकी अगुवानी की। उन्होंने पत्नी और बेटी के साथ बाबा केदार के दर्शन कर करीब 15 मिनट तक पूजा-अर्चना की