शनिवार शाम को केदारनाथ धाम में कुछ देर के लिए तेज बर्फबारी हुई। बर्फ की मोटी-मोटी फांके गिरते ही पिघल गई।
इस दौरान बाबा के दर्शनों को धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी बर्फबारी का आनंद लिया। सांय 4 बजकर 19 मिनट पर धाम में बर्फबारी शुरू हुई, जो 7 मिनट तक रही।
इस दौरान ऊपरी पहाड़ियों व हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं में बर्फबारी होती रही। मौसम में आए परिवर्तन से धाम में ठंड बढ़ने लगी है। इधर, रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में मौसम दिनभर सुहावना बना रहा।
सिंगापुर के सूचना एवं वाणिज्य मंत्री एस ईश्वरन ने शनिवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने अधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों से केदारनाथ धाम के बारे में जानकारी भी ली।
वे केदारपुरी के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अभिभूत हो गए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से धाम में कराए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की। सिंगापुर के सूचना एवं वाणिज्य मंत्री देहरादून में इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए उत्तराखंड आए हैं।
शनिवार को प्रात: 9.45 पर सिंगापुर के सूचना एवं वाणिज्य मंत्री का हेलीकॉप्टर एमआई-17 हेलीपैड पर उतरा। यहां से वह उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने 15 मिनट तक बाबा केदार की पूजा की। मंदिर से बाहर आकर उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की। केदारपुरी के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे यहां आकर धन्य हो गए हैं।
उन्होंने धाम में यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस जवान और तीर्थ पुरोहितों से यात्रा के बारे में जानकारी ली। एसडीएम चौहान व पुलिस चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक ने उन्हें केदारनाथ में आई आपदा और यहां हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने केदारपुरी के कुछ हिस्सों का भ्रमण भी किया। करीब 55 मिनट तक धाम में रहने के बाद वे देहरादून के लिए रवाना हो गए। उप जिलाधिकारी चौहान ने बताया कि