फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः मौसम ने ली करवट, केदारनाथ में हुई तेज बर्फबारी

Fri, 06 Nov 2015 01:06 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम ने करवट करवट बदल ली है। गुरुवार को देर रात केदारनाथ धाम में तेज बर्फबारी हुई। इससे पहले दोपहर बाद भी धाम में हिमपात हुआ था।
विज्ञापन


उधर, गुरुवार को राज्य के अधिकांश इलाकों में सुबह बारिश हुई और ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। बदरीनाथ और केदारनाथ में तेज बर्फबारी के चलते ठंडक महसूस की गई।

कुमाऊं में पांच मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। उधर, गढ़वाल के कुछ क्षेत्रों में तड़के बारिश होने से तापमान में गिरावट आने से ठंड अधिक महसूस की गई। ठंडे के चलते लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।
विज्ञापन


कुमाऊं में तापमान में कुछ ज्यादा ही गिरावट देखने को मिली, दिनभर लोग घरों में दुबके रहे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को मौसम साफ हो जाएगा। पिथौरागढ़ नगर में गुरुवार सुबह हुई हल्की बारिश से अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री और न्यूनतम में 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

वहां का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा। इधर तराई भाबर में अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, धारचूला के गुंजी, कालापानी, कुटी और नाभीढांग में भी हिमपात हुआ। मुनस्यारी तहसील में पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा और छिपलाकेदार की पहाड़ियों पर भी बर्फ गिरी है।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एचएस कुशवाहा के मुताबिक इस सीजन का यह दूसरा पश्चिमी विक्षोभ है। उनके मुताबिक शुक्रवार से अगले चार-पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा। पिथौरागढ़ के अलावा चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, रुद्रपुर और पंतनगर आदि इलाकों में भी बारिश हुई है।
विज्ञापन

केदारनाथ और बदरीनाथ में हुई तेज बर्फबारी

गुरुवार को देर रात केदारनाथ धाम में तेज बर्फबारी हुई। इससे पहले दोपहर बाद भी धाम में हिमपात हुआ था। गुरुवार को दोपहर बाद केदारनाथ में आधा घंटे से अधिक समय तक तेज बर्फबारी हुई।

इसके बाद से यहां आसमान में घने बादल छाए रहे। धाम में मौसम के बिगड़ने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इधर, तुंगनाथ व मद्महेश्वर घाटी क्षेत्र में बारिश हुई। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है।

दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग व अन्य निचले इलाकों में दिनभर सूरज और बादलों की आंखमिचौनी का खेल चलता रहा। पिछले तीन-चार दिन से मौसम का मिजाज पलपल बदल रहा है। सुबह और शाम को जहां ठिठुरन बढ़ गई गई हैं। मौसम का असर बाजार की चहलकदमी पर भी पडा है।

दूसरी ओर केदारनाथ में 328 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान शाम चार बजे तक सोनप्रयाग से 162 यात्री पैदल रास्ते से धाम को रवाना हुए। जबकि बुधवार रात को धाम में ठहरे यात्रियों में दर्शन कर 184 वापस सोनप्रयाग लौटकर अपने-अपने घरों को चले गए हैं। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम के दर्शनों को भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

बदरीनाथ धाम में 532 तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन
गुरुवार को तड़के बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब के साथ ही जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंशिक बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक आ गई है। बदरीनाथ धाम में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे हैं।

दोपहर बाद बादल छंटने के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। जिले के निचले क्षेत्रों में भी ठंड में इजाफा हो गया है। वहीं, ठंड बढ़ने के बावजूद बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को धाम में 532 तीर्थयात्रियों ने मत्था टेका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें