फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की उच्च हिमालयी चोटियों पर फिर हिमपात, पड़ी ठंड

Thu, 02 Mar 2017 07:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
विज्ञापन
snowfall
विज्ञापन
उत्तराखंड में उच्च हिमालय की चोटियों पर बृहस्पतिवार को फिर से हिमपात हुआ। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड का असर बना है।
विज्ञापन


इस बीच, बुधवार शाम कई इलाकों में हुई ओलावृष्टि से गेहूं, मसूर की फसल और मौसमी फलों को नुकसान पहुंचा है। कुछ स्थानों पर बृहस्पतिवार को भी ओलों के ढेर दिखाई दिए। ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मुनस्यारी से मिली सूचना के अनुसार पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार की पहाड़ियों पर बृहस्पतिवार दोपहर बाद हल्का हिमपात हुआ। जिला मुख्यालय में सुबह के समय आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। बाद में धूप निखर गई, लेकिन पूरे दिन तेज हवा का असर बना रहा। मौसम विभाग ने एक-दो दिन तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और ऊंचाई वाले इलाकों पर हिमपात की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलास मार्ग पर भारी हिमपात, एवलांच का खतरा

avalanche - फोटो : FILE PHOTO
                           
कैलास मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पर भारी हिमपात हुआ है। बर्फबारी से आईटीबीपी और एसएसबी की सभी अग्रिम पोस्ट पट गए हैं। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को देर शाम तक कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर हिमपात हुआ।

गर्ब्यांग से लेकर लिपुलेख तक पूरा यात्रा रास्ता बर्फ से ढंक गया है। गुंजी में 40 सेमी, कालापानी में 63 सेमी, नाभीढांग में 115 सेमी, लिपुलेख में 225 सेमी तक बर्फ गिरी है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के कई यात्री पड़ाव बर्फ से पट गए हैं। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र में जो जवान तैनात हैं, उन्हें बर्फबारी के बाद ड्यूटी पर अधिक चौकसी बरतने के निर्देश जारी किए  गए हैं। बर्फबारी के बाद पांच दिनों तक कभी भी एवलांच आने का खतरा होता है। 

24 घंटे में कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-11.6 एमएम
मुनस्यारी-4.0 एमएम
धारचूला-4.2 एमएम
बेड़ीनाग-5.0 एमएम
गंगोलीहाट-9.0 एमएम
डीडीहाट-4.0 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें