फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्रीनाथ धाम में बिगड़ा मौसम, लगातार दूसरे दिन हुई भी बर्फबारी

Thu, 18 Oct 2018 01:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
snowfall, badrinath - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बद्नीनाथ धाम में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। बृहस्पतिवार को सुबह करीब एक घंटे तक धाम में धूप खिली रही, लेकिन अचानक मौसम ने करवट बदली और सतोपंथ साइड से बर्फबारी शुरू हो गई।

विज्ञापन


दोपहर बाद करीब दो घंटे तक धाम में भी हल्की बर्फबारी हुई। शाम चार बजे बाद मौसम सामान्य हो गया था। बर्फबारी होने से बद्नीनाथ में ठंड बढ़ गई है।

उधर, केदारनाथ धाम में सुबह से दोपहर बाद तक रुक-रुककर कई बार हल्की ओलावृष्टि हुई। वासुकीताल व चोराबाडी़ ताल के ऊपरी क्षेत्रों में शाम को तेज हिमपात हुआ। धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन

बुधवार को भी हुई थी बर्फबारी

बुधवार को बद्रीनाथ धाम में अपराह्न तीन बजे से शुरू हुई बर्फबारी देर शाम तक जारी रही। हेमकुंड साहिब, नीलकंठ, सतोपंथ, नीती घाटी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है।
 
धाम में पहुंचे तीर्थयात्रियों ने भी बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि धाम में बर्फबारी होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
 
इधर, केदारनाथ में दोपहर साढ़े 12 बजे से अचानक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। करीब 15 मिनट बाद मौसम में कुछ सुधार हुआ, लेकिन फिर सवा एक बजे से पुन: रुक-रुककर मंदिर क्षेत्र से रुद्रा प्वाइंट तक बारिश और ओलावृष्टि का क्रम बना रहा। भैरवनाथ मंदिर, दुग्ध गंगा क्षेत्र सहित चोराबाड़ी ताल की ऊपरी पहाड़ियों में जमकर हिमपात होता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें