फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की चोटियों पर हिमपात, पारा गिरने से बढ़ी ठंड

Mon, 21 Oct 2019 08:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, चमोली/रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दोपहर बाद केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की ऊंची पहाड़ियों के साथ ही धाम में भी बर्फ की बौछारें पड़ी। मौसम में आए बदलाव से केदारपुरी में ठंड बढ़ गई है। इधर, जिला मुख्यालय समेत अन्य स्थानों पर भी आसमान में बादल छाए रहे।  

विज्ञापन


रविवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा था। इस दौरान धूप-छांव का खेल चलता रहा। लेकिन दोपहर बाद करीब तीन बजे से केदारनाथ में घने बादल छाए रहने के साथ ही वासुकीताल, दुग्ध गंगा, चोराबाड़ी ताल समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज हिमपात होने लगा। इस दौरान केदारनाथ में भी बर्फ की फुंआरें गिरी। इसके बाद से ही धाम में ठंड बढ़ गई है।

धाम में मौजूद वुड स्टोन के टीम प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के कारण केदारपुरी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे यात्री व अन्य लोग अलाव का सहारा लेने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब, नीलकंठ पर भी हिमपात

चमोली जिले में रविवार को अचानक दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। बदरीनाथ धाम की चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, नीलकंठ पर्वत, सतोपंथ और नीती घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ, जबकि निचले क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलीं।

जिससे जिले में ठंड बढ़ गई है। जोशीमठ क्षेत्र में कुछ देर तक बारिश भी हुई। बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों ने गरम कपड़े निकाल दिए हैं। बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे तीर्थयात्री शाम होते ही अपने कमरों में दुबक रहे हैं। नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से तीर्थयात्रियों और राहगीरों के लिए अलाव की व्यवस्था भी कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें