फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बद्नीनाथ और केदारनाथ में तीसरे दिन भी हुई बर्फबारी, ठंड में इजाफा  

Sat, 20 Oct 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Snowfall in badrinath - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई। जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। बता दें कि दोनों धाम में बुधवार से रोजाना बर्फबारी हो रही है।

विज्ञापन


बद्रीनाथ धाम में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई। साथ ही जिले के अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। इन दिनों बद्रीनाथ धाम में दोपहर बाद मौसम खराब हो रहा है।

शुक्रवार को सुबह से ही धाम में चटख धूप खिली थी, लेकिन अपराह्न करीब तीन बजे अचानक मौसम खराब हुआ और बर्फबारी शुरु हुई। हालांकि बर्फबारी मात्र आधा घंटे तक ही हुई, और उसके बाद फिर मौसम सामान्य हो गया।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी

केदारनाथ धाम में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम बदला और धाम में हल्की बर्फबारी हुई। लगभग डेढ़ बजे से 15 मिनट तक धाम में हल्की बर्फबारी होती रही। बर्फबारी से ठंड में इजाफा होता जा रहा है। वहीं रुद्रप्रयाग सहित जिले के अन्य हिस्सों में दिनभर मौसम साफ रहा।

आज जिला मुख्यालय सहित केदारनाथ में मौसम सामान्य रहेगा। धूप खिली रहेगी। दोहपर बाद केदारनाथ में हल्की बर्फबारी की संभावना। जनपद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 16 डिगी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें