फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री और बदरीधाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

Fri, 30 Jan 2015 08:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी, गोपेश्वर, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को निचले इलाकों में बारिश तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने से कड़ाके की ठंड हो रही है। उत्तरकाशी में गंगोत्री-यमुनोत्री और चमोली जिले के बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में जमकर बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन


उत्तरकाशी जिले में शाम चार बजे के बाद उत्तरकाशी, डुंडा, बड़कोट, पुरोला, चिन्यालीसौड़ आदि क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि गंगोत्री, हर्षिल, धराली, यमुनोत्री, खरसाली, हरकीदून सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। मुखबा गंगा मंदिर के पुजारी सुधांशू सेमवाल ने बताया कि धराली, मुखबा, हर्षिल आदि क्षेत्रों में बर्फ गिरने का सिलसिला जारी है।

उधर, चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसौं बुग्याल, लाल माटी, कांचुलाखर्क सहित ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई। पोखरी क्षेत्र के नैल, नौली और मोहनखाल क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई।
विज्ञापन


जोशीमठ में काश्तकारों ने बर्फबारी को सेब की फसल के लिए लाभकारी बताया। स्थानीय निवासी मोहन प्रसाद का कहना है कि बर्फबारी होने से खेतों को नमी मिल गई है, जिससे सेब की अच्छी फसल मिलेगी। उधर, टिहरी जिले में भी ऊंचाई वाले क्षेत्र सुरकंडा, धनोल्टी, रानीचौरी में हल्का हिमपात हुआ है।
विज्ञापन

कहां-कैसा रहा तापमान?

गोपेश्वर
अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस

उत्तरकाशी
अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस

टिहरी
अधिकतम 4.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम 2.6 डिग्री सेल्सियस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें