फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद पहाड़ों पर फिर बिखरेगी चांदी

Sat, 04 Jan 2014 11:05 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर मौसम ने अपनी चाल न बदली तो दो दिन बाद एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का नजारा देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


आगामी सात जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे आठ और नौ जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में पहाड़ों पर चांदी बिखरने की संभावना है।

शनिवार को छाए रहे बादल
उधर, जैसा कि अनुमान लगाया गया था शनिवार को दून के आसमान में बादलों का डेरा रहा। लेकिन दोपहर होते-होते सूरज की चमक तेज हो गई। दोपहर बाद चली ठंडी हवाओं से हालांकि लोगों की दिक्कत में इजाफा हुआ।
विज्ञापन


रविवार को भी मौसम का यह रंग देखने को मिल सकता है। पर्वतीय इलाकों में पाले की आशंका बरकरार है। वहीं, पंतनगर, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर आदि मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर कायम रहेगा। दून के आसपास के इलाकों में भी धुंध का असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?
राज्य मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में राजधानी के मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं। अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है।

राज्य मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विक्रम सिंह के अनुसार यह 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। न्यूनतम तापमान हालांकि 6 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें