फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम हुआ शुरू, आगामी 22 अप्रैल से शुरू होनी है यात्रा

Sat, 28 Mar 2026 10:38 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

 केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है। एक टीम केदारनाथ धाम से नीचे की ओर काम कर रही है जबकि दूसरी टीम छोटी लिंचोली से ऊपर की ओर बढ़ते हुए ग्लेशियर प्वाइंट पर जमी बर्फ हटा रही है।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग के केदारनाथ पैदल मार्ग में बर्फ साफ करते मजदूर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 22 अप्रैल से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार से शुरू हुए इस कार्य के लिए 60 मजदूरों का एक दल केदारनाथ पहुंचा और सफाई में लग गया।

ये मजदूर अलग-अलग स्थानों पर बर्फ हटाने में जुटे हैं। एक टीम केदारनाथ धाम से नीचे की ओर काम कर रही है जबकि दूसरी टीम छोटी लिंचोली से ऊपर की ओर बढ़ते हुए ग्लेशियर प्वाइंट पर जमी बर्फ हटा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Rishikesh: होटल में चल रहा था अवैध कैसीनो और शराब पार्टी, पुलिस की रेड, दस महिला सहित 40 लोग गिरफ्तार
विज्ञापन


डीडीएमए के अधिशासी अभियंता राजविंद सिंह ने बताया कि भैरव और कुबेर ग्लेशियर क्षेत्र में 15 से 18 फीट तक बर्फ जमी हुई है जिसे हटाना चुनौतीपूर्ण है। इसके बावजूद लगातार काम जारी है ताकि यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मजदूर भी लगाए जाएंगे। प्रशासन का फोकस है कि यात्रा से पहले सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें