फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले मलारी हाईवे पर हिमस्खलन रोकने के लिए बन रही स्नो गैलरी, ऐसी है तैयारी

Tue, 24 Dec 2024 05:30 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

मलारी हाईवे पर हिमस्खलन रोकने के लिए स्नो गैलरी तैयार की जा रही है। ज्योतिर्मठ क्षेत्र में पहली बार इस तरह का निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन
स्नो गैलरी की जा रही तैयार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले मलारी हाईवे पर हिमस्खलन रोकने के लिए बीआरओ स्नो गैलरी तैयार कर रहा है। इससे जहां हिमस्खलन से सड़क बंद होने से बच जाएगी वहीं वाहनों को भी बचाया जा सकेगा। ज्योतिर्मठ क्षेत्र में पहली बार हिमस्खलन रोकने के लिए इस तरह का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे उच्च हिमालयी क्षेत्र से होकर गुजरता है। अक्सर अधिक बर्फबारी होने पर यहां हिमस्खलन हो जाता है जिससे हाईवे बाधित हो जाता है। साथ ही वाहनों को भी नुकसान पहुंचता है। हिमस्खलन से हाईवे को सुरक्षित रखने के लिए बीआरओ की ओर से मलारी से दो किमी पहले करीब 200 मीटर लंबी स्नो गैलरी (ओपन टनल) का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नए साल के जश्न को लेकर औली के होटलों में आने लगी पर्यटकों की एडवांस बुकिंग, जीएमवीएन हुआ फुल
विज्ञापन


यह गैलरी ऊपर से खुली रहेगी और दोनों तरफ आरसीसी की दीवार खड़ी की जा रही है। इससे बर्फ हाईवे पर नहीं रुकेगी। इस संबंध में बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि मलारी हाईवे पर हिमस्खलन रोकने के लिए ओपन गैलरी का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें