फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में कई समस्याओं पर चर्चा

Tue, 24 Dec 2024 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद चमोली की बैठक में सहायता प्राप्त विद्यालयों की समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला कार्यकारिणी के चुनाव आगामी फरवरी माह में कराए जाएंगे। बैठक में जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को वित्तविहीन सेवा का लाभ देते हुए चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत करने, जूनियर एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रोन्नत वेतनमान, प्रबंधन समितियों की ओर से पारित प्रांतीयकरण के प्रस्ताव पर शीघ्र कार्यवाही करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष दिगपाल सिंह गडिया ने अध्यक्षता की। बैठक में जिला मंत्री जगदीश चौहान, कोषाध्यक्ष कुशलानंद मैठाणी, शिवप्रसाद रतूड़ी, संतोष नैनवाल, राजेंद्र प्रसाद गौड़, चिंतामणि देवराड़ी, जगदीश पंवार, राजेंद्र परिहार, उमेश सिंह गड़िया और त्रिविक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें