फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ पर बिखर सकती है 'चांदी'

Mon, 10 Mar 2014 08:14 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पहाड़ पर मंगलवार को चांदी बिखरने की संभावना है। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो प्रदेश भर में आने वाले 36 घंटे बारिश और बर्फबारी रहेगी।
विज्ञापन


ओलावृष्टि और झक्खड़ भी चल सकता है। दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने के बाद होली के आस-पास मौसम के फिर से रंग बदलने की संभावना है।

खास तौर पर उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली जिलों में अधिक मात्रा में बर्फ देखने को मिल सकती है। राजधानी दून में बादल छाए रहेंगे। कई क्षेत्रों में बारिश की आशंका है।

मौसम में हल्की तपिश
राजधानी देहरादून में सोमवार को भी अधिकांश समय आसमान पर बादल छाए रहे। बेहद कम मौकों पर सूरज देव प्रकट हुए, लेकिन बादलों ने जल्द ही उन्हें ढक लिया। दोपहर के वक्त मौसम में हल्की तपिश बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन के वक्त हवाएं जरूर चलीं, लेकिन लोग बगैर स्वेटर भी घूमते नजर आए। अलबत्ता, शाम के वक्त हवाओं में ठंडक का असर रहा, लिहाजा मौसम कूल-कूल रहा।

आर्द्रता का अधिकम प्रतिशत 76, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 47 दर्ज किया गया। राजधानी के अधिकतम तापमान में भी तकरीबन तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकार्ड की गई। मौसम के करवट लेने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी मंगलवार को और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान भी नौ डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें