खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2020 में उत्तराखंड की स्नेहा चौहान ने सिल्वर और उन्नति शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। गेम्स में उत्तराखंड ने पहले दिन भी दो गोल्ड मेडल जीते थे।
खेल व युवा कल्याण मंत्रालय की ओर से गुवाहाटी (असम) में आयोजित खेलो इंडिया में रविवार को अंडर-17 में 57 किग्रा भारवर्ग में स्नेहा चौहान को फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। स्नेहा ने दूसरा स्थान पाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं, अंडर-17 में 63 किग्रा भारवर्ग में उन्नति शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। वह भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहीं। दोनों ही विजेता खिलाड़ी देहरादून की रहने वाली हैं। उत्तराखंड टीम के चीफ एवं उपनिदेशक खेल एसके कार्की ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। भले ही दोनों बालिका खिलाड़ी गोल्ड मेडल से चूक गईं, लेकिन उन्होंने अन्य राज्यों के प्रतिभागियों को बुरी तरह से पछाड़ा।
स्नेहा