फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कार्ड धारकों को मिलेगा 48 रुपये प्रति किलो प्याज

विज्ञापन
खंड विकास कार्यालय में उपभोक्ताओं को सस्ते प्याज मुहैया कराने संबंधित कागजातों की जांच करते खाद - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
प्याज के दामों में कमी आते ही पूर्ति विभाग ने एक बार फिर उपभोक्ताओं को सस्ते दाम पर प्याज मुहैया कराने की स्कीम शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग की ओर से विकासनगर क्षेत्र के 52 सरकारी सस्ता गल्ला धारकों को 92 कुंतल प्याज उपलब्ध कराया गया है। यह धारक उपभोक्ताओं को 48 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बांटेगे। राशन कार्ड धारकों को प्रति कार्ड के हिसाब से यह प्याज उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि इससे पूर्व भी पूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं को सस्ते दाम पर प्याज उपलब्ध कराने की मुहिम को शुरू किया था लेकिन, प्याज का रेट 100 रुपये प्रति किलो से ऊपर निकल जाने के बाद इस मुहिम को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था लेकिन, अब जब मंडी में प्याज के दाम 100 रुपये से नीचे आ गए हैं तो विभाग ने फिर से सभी सरकारी गल्ला धारकों को थोक में प्याज उपलब्ध करा दिया है। यह धारक अब 48 रुपये प्रति किलो की दर से उपभोक्ताओं को प्याज बाटेंगे। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यदि कोई गल्ला धारक सस्ता प्याज उपलब्ध कराने में आनाकानी करता है तो इसकी शिकायत सीधे उनसे की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें