फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी लेकर लौट रही महिला का पर्स छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। सब्जी लेकर घर लौट रही महिला से दो स्कूटर सवार बदमाशों ने पर्स लूट लिया। गत रविवार की इस घटना में महिला ने सोमवार को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मीना देवी निवास केदारपुरम ने पुलिस को बताया कि गत 18 जनवरी को वह सब्जी लेने के लिए गई हुई थी। वहां से खरीदारी करने के बाद घर लौटने लगी। जैसे ही वह नारी निकेतन के पास पहुंची तो पीछे से आए दो स्कूटर सवार बदमाशों ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया। महिला के मुताबिक पर्स में एक मोबाइल और 30 हजार रुपये थे। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राकेश गुसाईं ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें