फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के आंगन में खेल रही चार साल की बच्ची को सांप ने डसा, अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 26 Jul 2019 08:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
सांप के काटने से बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के सलूड गांव में सांप के काटने से एक चार साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


गुरुवार को मानवी(4) पुत्री गौरव सिंह कुंवर अपने घर के आंगन में खेल रही थी। तभी दरवाजे पर एक सांप आया और उसने मानवी को डस लिया। मानवी बेहोश होकर नीचे गिर गई। बच्ची को देखकर ग्रामीण बच्ची को सामुदायिक सवास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।  

इसी बीच बच्ची की मौत हो गई। ग्रामीणों ने जोशीमठ स्थित सीएचसी अस्पताल प्रबंधन पर इलाज न करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बच्ची का सही समय पर सीएचसी में प्राथमिक उपचार नहीं किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इसी क्षेत्र में पिछले साल भी एक बच्ची की सांप के काटने से मौत हो चुकी है। वन क्षेत्राधिकारी धीरेश चन्द्र बिष्ट का कहना है कि सांप के डसने और मौत होने पर 3 लाख का मुहावजा दिया जाता है। सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर परिजनों को मुआवजे का पैसा दे दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें