रात में सड़क पर एक युवती घूम रही थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
कस्बे के केशवनगर मोहल्ला निवासी सुषमा खानपुर क्षेत्र में एएनएम के पद पर तैनात है। बताया जाता है कि सुषमा बुधवार की रात में बिजली चले जाने के बाद गर्मी की वजह से अपने घर के बाहर घूम रही थी, लेकिन इसी बीच एक जहरीले सांप पर उसका पैर पड़ गया तथा सांप ने सुषमा को डस लिया।
इस पर सुषमा ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के कई ग्रामीण मौके पर आ गये। उन्होंने सुषमा को कस्बा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच मौके पर आए कुछ ग्रामीणों ने सांप को बोरे में पकड़ लिया तथा शुगर मिल के निकट नाले में छोड़ दिया। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार है।