वन्यजीव तस्करों के खिलाफ देहरादून वन प्रभाग को बड़ी सफलता मिली है। वन विभाग ने मालसी रेंज में दुर्लभ और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 में संरक्षित इंडियन स्पॉटेड ईगल की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विभाग को मुखबिर से मिली सूचना के बाद टीम ने बल्लीवाला चौक के समीप एक व्यक्ति को संरक्षित इंडियन स्पॉटेड ईगल की अवैध खरीद-फरोख्त के आरोप में पकड़ा है। तलाशी के दौरान आरोपी युवक के घर से पिंजरे में बंद इंडियन स्पॉटेड ईगल को बरामद किया गया।
बरामद वन्य जीव को विभागीय अभिरक्षा में लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गई। आरोपी युवक पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में वन क्षेत्राधिकारी मालसी शुची चौहान, अजीत, देवेंद्र रावत, अनुज, हरीश, जितेंद्र जोशी, रजनीश आदि शामिल रहे।
फोटो : सोनीपत में पुलिस की गाड़ी में सवार हुए हड़ताली कर्मचारी। स्रोत: कर्मचारी
फोटो : सोनीपत में पुलिस की गाड़ी में सवार हुए हड़ताली कर्मचारी। स्रोत: कर्मचारी
फोटो : सोनीपत में पुलिस की गाड़ी में सवार हुए हड़ताली कर्मचारी। स्रोत: कर्मचारी