सेलाकुई। सहसपुर थाना पुलिस ने 86.800 किलो डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे लोडर वाहन को भी सीज कर दिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना पुलिस शुक्रवार को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान दर्रारेट चेक पोस्ट के पास पुलिस को एक संदिग्ध वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोक कर वाहन की तलाशी ली तो उसमें से चार कट्टे डोडा पोस्त के बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान अकरम उर्फ इकराम पुत्र असगर निवासी ग्राम हरेड़ा थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह डोडा पोस्त को थत्यूड़ टिहरी गढ़वाल से खरीद कर लाया था, जिसे वह सहारनपुर बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस टीम में एसएसआई कुलदीप पंत, चौकी प्रभारी धर्मावाला दीपक मैठाणी, कांस्टेबल रजनीश, मोहन, त्रेपन और अंबरीश मौजूद रहे।