फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया से दूर, बदरी-केदार की भक्ति में गईं स्मृति ईरानी

Mon, 08 Jun 2015 08:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, केदारनाथ-बदरीनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने पति जुबिन ईरानी के साथ केदारनाथ एवं बदरीनाथ भगवान के दर्शन किए।
विज्ञापन

 
केदारनाथ में उन्होंने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की कैंटीन में नाश्ता भी किया। उन्होंने निम के कार्यों की सराहना भी की। रविवार को प्रात: 8.40 बजे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंची केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने अपने पति के साथ बाबा केदार के दरबार में मत्था टेका।

निम के आमोद पंवार ने उन्हें केदारनाथ में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। स्मृति ने अपने पति के साथ एमआई-26 हेलीपैड पर निम की कैंटीन में नाश्ते में मंडुवे के आटे का घी से बना परांठा और आलू की थेचवाणी के साथ लेंगड़े के अचार का स्वाद लिया।
विज्ञापन


उन्होंने निम के कर्मियों से बातचीत करते हुए केदारनाथ में हो रहे पुनर्निर्माण कार्य के बारे में पूछा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने अपने पति के साथ बदरीनाथ धाम पहुंच कर दर्शन किए।
विज्ञापन

मीडिया की नजरों से रहीं दूर

इस दौरान वे मीडिया से दूरी बनाती दिखीं। उन्होंने मीडिया कर्मियों से यात्रा को निजी कार्यक्रम बताते हुए फोटो खींचने से मना किया। वह रविवार को सुबह करीब साढे़ 11 बजे  हेलीकाप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंची थीं। हेलीपैड से वह कार से बदरीनाथ मंदिर पहुंची।

1368 ने किए दर्शन
रविवार को 1368 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। दर्शन करने वालों में 775 पुरुष, 454 महिलाएं और 39 बच्चे शामिल हैं। कपाट खुलने के बाद से अब तक 86,543 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इधर द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार श्रीतुंगनाथ धाम में भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

कहीं छाए रहे बादल, कहीं बरसे
रविवार को केदारनाथ धाम में सुबह से हल्के बादल छाए रहे। इस दौरान कई बार बारिश की संभावनाएं भी बनी। दोपहर बाद यहां घने बादल छाने लगे थे। इधर रुद्रप्रयाग में दोपहर तक उमस भरी गर्मी से तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे 10 मिनट तक बारिश की तेज बौंछारों से कुछ राहत मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें