फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: बंदी रक्षक से की मारपीट करने वाले शूटर दूसरी जेल में शिफ्ट, जेल से मिला स्मार्ट फोन

Sat, 08 Sep 2018 07:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
jail
विज्ञापन

हरिद्वार जेल में शुक्रवार को बंदी रक्षक नितिन सजवाण के साथ मारपीट के आरोपी कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा के शूटर शाहरुख पठान को देहरादून और मुजाहिद को टिहरी जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


इधर, शनिवार को जेल की एक बैरक की छत पर बिना बैट्री व सिम कार्ड के स्मार्ट फोन मिलने से जेल प्रशासन के मोबाइल फोन संचालित न होने के दावे की पोल खुल गई। जेल अधीक्षक बीपी पांडेय ने इस संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ सिडकुल थाने में केस दर्ज  कराया है।       

शुक्रवार को जीवा के शूटर शाहरुख पठान और मुजाहिद के बंदी रक्षक नितिन सजवाण से मारपीट कर दी थी। बताया जाता है कि बंदी रक्षक नितिन सजवाण ने शूटर शाहरुख पठान को फोन का इस्तेमाल करने से रोका था। मारपीट का शिकायत करने जब बंदी रक्षक नितिन सजवाण जेल अधीक्षक के पास गए तो उल्टा उनको ही डांट पड़ी थी। इस मामले ने इतना तूल पकड़ा था कि करीब चालीस बंदी रक्षक जेल छोड़कर सीधे जिलाधिकारी दीपक रावत से शिकायत करने कलेक्ट्रेट पहुंच गए थे। गुस्साए बंदी रक्षकों ने जेल के अधिकारियों के खिलाफ भी मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


बंदी रक्षकों का कहना था कि कुख्यातों पर नकेल कसने पर उनकी जान को खतरा बना हुआ है। इधर, बंदी रक्षकों के मोर्चा खोलने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम भगवत किशोर मिश्रा ने जेल में पहुंचकर बंदी रक्षकों के बयान दर्ज किए थे। वहीं आईजी पीवीके प्रसाद ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए शूटरों को शिफ्ट कर देने के आदेश दे दिए थे। शनिवार की सुबह ही शूटरों को गैर जिलों की जेलों में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं जब जेल की बैरकों की में सफाई अभियान चलाया गया तब एक बैरक की छत पर रखी टंकी पर पन्नी में लिपटा हुआ एक स्मार्ट फोन बरामद हुआ।

सैंमसंग कंपनी के मॉडल जे टू में बैट्री नहीं थी और सिम कार्ड भी गायब था। मोबाइल फोन कौन इस्तेमाल कर रहा था, इसकी जांच आईएमईएमआई नंबर से हो सकेगी। जेल अधीक्षक ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसओ सिडकुल देवराज शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें