फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश के 1124 विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं होंगी स्थापित, 84 पीएमश्री स्कूलों के लिए 68 करोड़

Mon, 17 Mar 2025 12:01 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अपर राज्य परियोजना निदेशक के मुताबिक स्मार्ट कक्षाएं सीखने की दक्षता बढ़ाने का एक शानदार तरीका है।
विज्ञापन
Smart Classrooms (फाइल फोटो) - फोटो : AI generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के 1124 विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं स्थापित होंगी। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला के मुताबिक जल्द ही इसका काम पूरा हो जाएगा। अपर राज्य परियोजना निदेशक के मुताबिक सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए 709 राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं स्थापित की गई हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा 840 विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाएं संचालित की जा रही है। अपर राज्य परियोजना निदेशक के मुताबिक स्मार्ट कक्षाएं सीखने की दक्षता बढ़ाने का एक शानदार तरीका है।

ये भी पढ़ें...Premchand Aggarwal:  लोकप्रियता ने बनाया लगातार चार बार विधायक तो उत्तेजित व्यवहार बना घातक, देना पड़ा इस्तीफा

84 पीएमश्री विद्यालयों के लिए 68 करोड़ स्वीकृत

प्रदेश में पीएमश्री योजना के तहत पहले चरण में 28 प्राथमिक, 11 हाईस्कूल एवं 102 इंटरमीडिएट विद्यालयों का चयन किया गया। जबकि दूसरे चरण में 6 प्राथमिक और 78 इंटरमीडिएट विद्यालयों का चयन किया गया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दूसरे चरण में चयनित 84 पीएम श्री विद्यालयों के लिए 68 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें