फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शुरू हुई वेद और संस्कृत की स्मार्ट क्लास

Wed, 11 Sep 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने आधुनिकीकरण की तरफ एक कदम और बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय में वेद, संस्कृत और दर्शन शास्त्र की पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लास शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


ब्लैक बोर्ड की जगह प्रोजेक्टर के माध्यम से कराई जा रही पढ़ाई से छात्र-छात्राओं को भी फायदा हो रहा है। दरअसल, बड़ी स्क्रीन के साथ ही इसके साथ जुड़े कंप्यूटर से छात्रों को पढ़ाई गई सामग्री को स्टोर भी किया जा सकता है।

विश्वविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रह्मदेव के मुताबिक स्मार्ट क्लास के निर्माण में करीब सवा लाख रुपये की लागत आई है। उन्होंने दावा किया कि संस्कृत के ज्ञान को सरलता के साथ छात्रों तक पहुंचाने में स्मार्ट क्लास की भूमिका बेहद अहम साबित होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने गुरुकुल विश्वविद्यालय में प्राचीन विषयों को आधुनिकता के साथ पढ़ाए जाने को वेद, संस्कृत, ज्योतिष, दर्शन जैसे विषयों के विकास के लिए एक सकारात्मक पहल करार दिया। वेद विभाग के अध्यक्ष प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने गुरुकुल में प्राचीन विषयों की पढ़ाई स्मार्ट क्लास में शुरूकरने को विश्वविद्यालय और छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहतरीन कदम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें