केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के टॉप-20 शहरों की घोषणा हो गई। लेकिन इन बीस शहरों में देहरादून का नाम फिलहाल नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्मार्ट सिटी परियोजना के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टॉप-20 शहरों का चयन किया गया है।
गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकया नायडू ने प्रेस कांफ्रेंस में प्रथम चरण की टॉप 20 शहरों के नामों की घोषणा कर दी। बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहमति के बाद इन शहरों को प्रथम चरण के लिए चयनित किया गया है।
प्रदेशवासियों की नजर भी इस फैसले पर काफी समय से थी। पहले चरण में चुने गए देशभर के 98 शहरों में दून भी शामिल था। लेकिन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में फिलहाल देहरादून का नाम नहीं है।
राज्य सरकार स्मार्ट दून का प्रोजेक्ट तैयार कर केंद्र सरकार को पहले ही भेज चुकी है। प्राथमिक मूल्यांकन में दून समेत 30 से अधिक शहरों के प्रोजेक्ट को एक्सीलेंट कैटेगरी में रखा गया था। इनमें से 20 शहरों के नाम की घोषणा गुरुवार को हो गई।
प्रथम चरण में शामिल शहर
जयपुर
पुणे
भुवनेश्वर
सूरत
कोच्चि
अहमदाबाद
जबलपुर
विशाखापट्नम
सोलापुर
दावणगेरे
धवलगिरी
नई दिल्ली
इंदौर
कोयंबटूर
बेलगाम
उदयपुर
गुवाहाटी
लुधियाना
चेन्नई
भोपाल