फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छोटे-छोटे प्रयास ऊर्जा संरक्षण में दे सकते हैं अहम योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यस्तरीय समन्वयक के रूप में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से आईआईपी में सक्षम 2024-25 कार्यक्रम का समापन समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में तेल विपणन कंपनियों की ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरणीय स्थिरता को लेकर अहम भूमिका पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बता दें कि सक्षम के तहत पूरे देश में 14 से 28 फरवरी के बीच वॉकेथॉन, साइकलॉन, समूह चर्चाएं व एलपीजी पंचायतें आदि गतिविधियां आयोजित हुईं। मुख्य अतिथि अमित कुमार सिन्हा (आईपीएस) ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी ऊर्जा संरक्षण में अहम योगदान दे सकते हैं। हेमंत राठौड़ ने तेल विपणन कंपनियों को जागरूकता अभियान चलाने को कहा। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तेल संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान आईआईपी के निदेशक डॉ. हरेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ वैज्ञानिक, विभागाध्यक्ष व दो सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें