फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तराखंड युवा विधानसभा में भू-कानून पर लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा विधानसभा के दूसरे दिन सत्ता पक्ष की ओर से भू-कानून पेश किया गया। इस पर विधायकों ने अपने विचार रखे। विस्तृत चर्चा के बाद बाद भू-कानून को पारित कर दिया गया। युवा विधायक सोनाली पंवार ने कहा कि राज्य के संसाधनों और जमीन को भूमाफियों से बचाना है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सहकारिता विभाग के यूसीएफ प्रेक्षागृह में युवा विधानसभा के दूसरे दिन भू-कानून पर मुहर लग गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि मैं छात्र राजनीति से ही निकलकर आया हूं। युवाओं के लिए यह एक अच्छा मंच है। विधानसभा की कार्यवाही को समझने का यह बेहतर मौका है। युवा विधायक अभिषेक घनसाला ने कहा कि उत्तराखंड के संसाधनों पर पहला हक उत्तराखंडियों का है। युवा विधायक महक भंडारी ने कहा कि जिन उद्देश्यों से कई व्यक्तियों ने जमीन खरीदी उसका दुरुपयोग हुआ। ये चिंता का विषय है।



विधायक पवन कुमार ने कहा कि राज्य का मूल स्वरूप व अस्तित्व बचा रहे इसके लिए सख्त भू-कानून जरूरी है। नेता प्रतिपक्ष अंकुर सैनी ने कहा कि हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर को भी कानून में शामिल किया जाए। युवा सीएम आकाश बिष्ट ने कहा कि राज्य हित में संशोधन विधेयक लाया गया है। इससे उत्तराखंडियत को संरक्षित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन थापा ने कहा कि लोगों में दूसरे की बात सुनने की सहनशीलता खत्म हो गई है। पक्ष-विपक्ष यदि कोई अच्छी बात कहता है तो उसे स्वीकारने की बजाय उसका विरोध करना हमने अपना स्वभाव बना लिया है। आपसी संवाद से ही समस्याओं का समाधान संभव है।



इस दौरान मथुरा प्रसाद थपलियाल, नीरज पंत, राजगीता शर्मा, पूर्व ब्रिगेडियर केजी बहल, पूर्व कैप्टन जेवी कार्की, रोहित ध्यानी, प्रकाश गौड़, ईश्वर बिष्ट, संदीप काला, लक्ष्मण नेगी, प्रशांत बडोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें