फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रॉपर्टी डीलिंग की आड़ में बेच रहा था स्मैक, एसटीएफ ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलिंग की आड़ में ड्रग तस्करी करने वाले को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 205 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी आदतन नशा तस्कर है जिसे पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, आरोपी 14 साल पहले लूट और हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन

एएसपी एसटीएफ चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि एएनटीएफ लगातार नशा तस्करी करने वालों की जानकारी जुटा रही है। इसी बीच पटेलनगर थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक तस्कर के बारे में सूचनाएं इकट्ठा की गई थीं। यहां हार्डवेयर वाली गली स्थित उत्तम नगर कॉलोनी में नौशाद के घर पर छापा मारकर उसके कब्जे से 210 ग्राम स्मैक बरामद की गई। उसके पास से डेढ़ लाख रुपये नकद भी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया यह रुपया उसने स्मैक बेचकर कमाया है।
आरोपी ने घर से कुछ दूरी पर प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए ऑफिस भी खोला है। पूछताछ में उसने बताया कि स्मैक को वह शिक्षण संस्थानों के आसपास बेचता है। स्मैक बरेली से लाई जाती है। एएसपी ने बताया कि नौशाद को पटेलनगर पुलिस ने पहले भी गिरफ्तार किया था। वह छह महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आ गया था। इससे पहले वह थाना क्षेत्र में वर्ष 2008 में हुए मगरू हत्याकांड में भी जेल जा चुका है। मगरू के घर लूट को भी अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें