फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में बरेली के तस्कर। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने ड्रग सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बरेली यूपी के तीन तस्करों को 200 ग्राम ड्रग (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी मोहनीष, वकील अहमद और मोहम्मद अनीस बीजा मऊ, थाना हाफिजगंज, जिला बरेली यूपी के रहने वाले हैं। तीनों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीती 19 जून को गिरोह के एक तस्कर शेखर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि उसे स्मैक बरेली निवासी मोहनीष, वकील और मोहम्मद अनीस मुहैया कराते थे। तब से तीनों पुलिस की रडार पर थे। जिस पर तीनों को कार से स्मैक परिवहन करते हुए डाकपत्थर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। कोतवाली पुलिस अब तक गिरोह के कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनके कब्जे से कुल 272.5 0 ग्राम स्मैक व स्मैक बेचकर एकत्र किए गए 31500 रुपये बरामद कर चुकी है। अब तक बरामद स्मैक की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। इससे पूर्व पुलिस गिरोह में शामिल शमशीदा निवासी जीवनगढ़, एहसान उर्फ सोनू, शुभम दोनों निवासी बादशाही बाग थाना मिर्जापुर सहारनपुर,शेखर निवासी फरीदपुर मोहल्ला महादेव थाना फरीदपुर जिला बरेली को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी बीडी उनियाल, कोतवाल प्रदीप बिष्ट, चौकी प्रभारी डाकपत्थर हिमानी चौधरी, सिपाही धमेंद्र बिष्ट, सचिन कुमार, संदीप कुमार, रविंद्र चौहान, नरेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने चरस के साथ बड़कोट निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार
चौकी प्रभारी कुल्हाल पंकज कुमार के नेतृत्व गठित पुलिस टीम ने 720 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को जलालिया बैरियर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गुरुदेव निवासी ग्राम पाली थाना बड़कोट उत्तरकाशी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अरोपी का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। पुलिस टीम में सिपाही सचिन कुमार, संदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें