शहर में वाहन जरा संभलकर चलाएं। कहीं ऐसा न हो कि आपकी एक लापरवाही पर सीधे चालान कट जाए या वाहन सीज हो जाए। आरटीओ प्रवर्तन की टीमों ने शहर में अलग-अलग जगहों पर सघन चेकिंग शुरू कर दी है।
आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने बताया कि सोमवार को गढ़ी कैंट, अंबीवाला रोड, प्रेमनगर, मेहूंवाला और शिमला बाईपास पर बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 32 लोगों के चालान काटे गए। बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र वाले 17 लोगों और बिना इंश्योरेंस वाले 17 लोगों के चालान काटे गए। मंगलवार को प्रवर्तन टीमों ने आशारोड़ी चेकपोस्ट, क्लेमेंटटाउन और आईएसबीटी फ्लाईओवर पर अभियान चलाया। यहां बिना हेलमेट वाले 13, मोबाइल पर बात करने वाले दो, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र वाले सात, बिना इंश्योरेंस वाले 13 वाहनों के चालान काटे। जबकि, एक वाहन सीज किया गया। उन्होंने बताया कि अब लगातार यह कार्रवाई जारी रहेगी।