फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डिग्री के साथ हुनर भी, डीएवी में छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को अब पढ़ाई के साथ रोजगारपरक कौशल, हरित कौशल और सतत उद्यमिता का निशुल्क प्रशिक्षण भी मिलेगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को कॉलेज और हरितधरा रिसर्च डेवलपमेंट एंड एजुकेशन फाउंडेशन के बीच तीन साल के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार और फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अनंत भास्कर ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत विद्यार्थियों को बिना किसी शुल्क के प्रशिक्षण दिया जाएगा। समझौते के तहत स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 30 से 40 घंटे का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। 35 से 40 विद्यार्थियों के बैच में होने वाले प्रशिक्षण में स्पोकन इंग्लिश, संवाद कौशल, सीवी निर्माण, डिजाइन थिंकिंग, उद्यमिता और प्रोटोटाइप तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराने और उनका पोर्टफोलियो तैयार करने में भी मदद की जाएगी। इस अवसर पर एमओयू समिति के संयोजक प्रो. एचएस रंधावा, सह-संयोजक प्रो. प्रशांत सिंह, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. ओनिमा शर्मा, प्रो. गीतांजलि तिवारी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें