फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर कंकालों सच जानने IG व SP रुद्रप्रयाग होंगे रवाना

Fri, 14 Oct 2016 06:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रियुगीनारायण-केदारनाथ ट्रैक पर नर कंकालों की वास्तविकता जानने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ का छह सदस्यीय दल केदारनाथ से क्षेत्र के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन


इधर, त्रियुगीनारायण से भी ग्रामीणों का 15 सदस्यीय दल ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए निकला है। दूसरी तरफ शनिवार को आईजी संजय गुंजयाल और रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा के नेतृत्व में टीम स्थिति का पता लगाने के लिए रवाना होगी।

शुक्रवार को प्रात: 8 बजे केदारनाथ से पुलिस और एसडीआरएफ के तीन-तीन जवान गरूड़चट्टी के रास्ते त्रियुगीनारायण वाले क्षेत्र के लिए रवाना हुए। लेकिन देर शाम तक यह दल मौके पर नहीं पहुंच पाया था। इधर, त्रियुगीनारायण से महेशी प्रसाद घिल्डिय़ाल के नेतृत्व में 15 सदस्य ट्रैकिंग दल भी त्रियुगीनारायण से केदारनाथ के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


घिल्डिय़ाल ने बताया माटा द्वारा ट्रैक को दुर्गम बताने के साथ ही कहा गया था कि इस पर कहीं भी पानी हैं। इसलिए वे माटा की बातों का खंडन करने के लिए यह ट्रैकिंग कर रहे हैं। कहा कि पूर्व में भी वे कई बार इस रुट से केदारनाथ गए हैं।

इस पूरे रास्ते पर तीन-चार स्थानों पर पानी है। ट्रैक जरूर दुर्गम है। लेकिन इस पर आवाजाही हो सकती है। दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि आईजी के साथ वे शनिवार को लिनचोली के लिए रवाना होंगे। वहां से गरुड़चट्टी के रास्ते नर कंकाल वाले क्षेत्र में जाया जाएगा।
विज्ञापन


वहां पहुंचकर ही स्थिति का सही पता लग सकेगा। जितने भी नर कंकाल होंगे, उनका डीएनए सैंपल लेकर मौके पर दाह संस्कार किया जाएगा। विदित हो कि बीते बृहस्पतिवार को माटा के अध्यक्ष मनोज रावत ने देहरादून में सीएम से भेंट कर उन्हें त्रियुगीनारायण-केदारनाथ ट्रेक पर नर कंकालों के होने की बात बताई थी। इस पर, सीएम ने पुलिस और एसडीआरएफ को स्थिति का पता लगाने के लिए क्षेत्र में दल रवाना करने को कहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें