फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में कंकाल दिखने से हड़कंप, याद आई 4 साल पुरानी खौफनाक रात

Thu, 27 Jul 2017 06:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Skeleton
विज्ञापन
केदारनाथ में सफाई के दौरान कंकाल के कुछ अवशेष मिले हैं। लेकिन यह पुष्टी नहीं हो पाई है कि ये अवशेष मानव के हैं या फिर किसी जानवर के। प्रशासन और पुलिस ने अवशेषों को सिरे से नकार दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उदक कुंड के समीप जोधपुर भवन और अन्य भवन के मध्य गली में सफाई के दौरान मलबे में कंकाल के अवशेष होने पर स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद सफाई कर्मियों को बुलाया गया, जिन्होंने मलबे की सफाई कर कंकाल के अवशेष को एक बोरे में एकत्रित किया।

कंकाल के अवशेषों की संख्या तीन बताई जा रही है। स्थानीय देवेश बाजपेयी, राहुल सेमवाल, ऋषि अवस्थी, राज बगवाड़ी ने बताया कि कंकाल के जो अवशेष मिले हैं, उसे लेकर संशय है कि यह मानव के हैं या किसी जानवर के। ऐसे में डीएएन परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

kedarnath disaster
इधर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि उन्हें फोन पर किसी ने केदारनाथ में कंकाल के अवशेष मिलने की सूचना दी थी। धाम में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस को मौके पर भेजा गया। लेकिन संबंधित अधिकारियों के द्वारा कंकाल के अवशेष की कोई पुष्टी नहीं की गई है।

पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने भी कंकाल के अवशेष मिलने की बात को निराधार बताया। विदित हो कि 16/17 जून 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद समय-समय पर चले रेस्क्यू में केदारनाथ और क्षेत्र से जुड़े ट्रेकिंग रूट पर 650 कंकाल व अवशेष अभी तक प्राप्त हो चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें