उत्तराखंड में प्रतिभावान और होनहार अफसरों की कमी नहीं है। एक ताजा उदाहरण इन आईएस का ही ले लीजिए, इनकी एक तरकीब से ग्रामीणों को घर बैठे दवाईयां मिल रही है। जानिए कैसे...
ये हैं नई टिहरी की डीएम सोनिका। इन्होंने एक टोल फ्री नंबर जारी किया और एक माह में ही इसका असर दिखने लगा है। अब तक 332 मरीजों को घर बैठे दवाईयां मिल चुकी है। क्रम जारी है।
निशुल्क 555 स्वास्थ्य सलाह सेवा का एक माह पूरा होने पर डीएम सोनिका ने कहा कि यह सेवा मरीजों के लिए बखूबी लाभदायक सिद्ध हो रही है। अब तक सेवा के माध्यम से 441 लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल की है। उन्होंने बताया कि सेवा को पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर अभी चंबा ब्लॉक में ही शुरू किया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो अन्य ब्लॉकों में भी शुरू किया जाएगा।