फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रोजेक्ट उत्कर्ष योजना के तहत छह विद्यालयों को मिले मेज-कुर्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्यालयों को दिए गए मेज-कुर्सी के 330 सेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। प्रोजेक्ट उत्कर्ष योजना के तहत चकराता ब्लॉक के छह विद्यालयों को मेज-कुर्सी मिल गई है। ओएनजीसी, तेल भवन, मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से मेज-कुर्सी के 330 सेट दिए गए हैं। मेज-कुर्सी उपलब्ध होने से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में सुविधा होगी।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि जीआईसी क्वांसी को 50 सेट, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज त्यूणी को 50 सेट, जीआईसी सावड़ा को 50 सेट, जीआईसी लाखामंडल को 80 सेट, जीआईसी भटाड़ को 50 सेट और जीआईसी बुल्हाड़ को भी 50 सेट मेज-कुर्सी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ओएनजीसी, तेल भवन, देहरादून और मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन, के संयुक्त प्रयासों से हो पाया है। मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन की निदेशक प्रगति सडाना ने बताया कि यह पहल सरकारी स्कूलों के विकास और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के तहत आगे भी जरूरतमंद स्कूलों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें