हरबर्टपुर। भारतीय जनता पार्टी की परिचय बैठक में कार्यकर्ताओं से मेहनत व लगन के साथ पार्टी संगठन की मजबूती के लिए प्रयास करने की अपील की गई। हरबर्टपुर के कैनाल रोड स्थित मंगलम फार्म पर आयोजित परिचय बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा के मंडल, मोर्चा व प्रकोष्ठाें के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की योग्यता के आधार पर तय की जाएगी। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल के जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पंचायत चुनावों में जुट जाने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका की अध्यक्ष नीरू देवी ने पालिका चुनाव में जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक संतोष रावत, हरबर्टपुर मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा, विकासनगर शहर मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग, विनोद कश्यप, देवेंद्र चावला, नवीन रावत, प्रमोद कुमार, संदीप ठाकुर, दिनेश कौशिक, जनार्दन जोशी, अमित कपिल आदि उपस्थित रहे। संवाद