फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रदेश में कोरोना के छह नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIप्रदेश में कोरोना के छह नए मरीज मिले हैं। सभी को घर में ही क्वारंटीन किया गया है। अब प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है। शनिवार को छह नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। सभी मरीज देहरादून के अलग-अलग हिस्साें के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि विभाग कोरोना नियंत्रण की दिशा में लगातार काम कर रहा है। प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाइयों में कोरोना के मरीजों के उपचार में इस्तेमाल होने वाले सभी जरूरी संसाधन रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iडेंगू के दो नए संक्रमित मिले
I
I
I
Iजिले में डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। इन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। अब जिले में इन मरीजों की संख्या बढ़कर 143 हो गई है। उधर, शनिवार को 97 घरों में डेंगू वायरस का लार्वा भी मिला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि वर्तमान में डेंगू के 15 मरीज ही एक्टिव हैं। जिले की सभी चिकित्सा इकाइयों को डेंगू की अधिक से अधिक जांच कराने के लिए कहा गया है। डेंगू की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों की टीमें काम कर रही हैं।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें