IIवीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) सॉफ्टवेयर घोटाले का आरोप लगा छात्रों ने सचिवालय घेराव किया। छात्रों ने विवि के कुलपति, तकनीकी शिक्षा सचिव और तकनीकी शिक्षा मंत्री पर मिलीभगत का आरोप लगा पुतला दहन भी किया।
I
Iडीएवी छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में छात्र शनिवार को कॉलेज से नारेबाजी करते हुए सचिवालय के गेट तक पहुंचे। हालांकि, पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें रोक दिया। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा, विवि में साॅफ्टवेयर घोटाले, फर्जी डिग्री जांच प्रकरण, वित्तीय अनियमितताओं और परीक्षा परिणाम घोषणा में देरी की शिकायतों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं, लेकिन विवि के कुलपति के साथ तकनीकी शिक्षा सचिव, तकनीकी शिक्षा मंत्री की मिलीभगत के चलते इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इससे छात्रों में भारी रोष है और छात्रों ने सचिवालय घेराव करने के साथ पुतला दहन किया।
I
I
I
चेतावनी देते हुए कहा, जल्द इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो छात्र उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में सौरभ सेमवाल, स्वयं रावत, दक्ष रावत, मंथन, आकाश, आर्यन, नितिन आदि मौजूद रहे।I