IIप्रदेश में कोरोना वायरस के छह नए मामले सामने आए हैं। इसमें से दो मरीज देहरादून के रहने वाले हैं। तीन मरीज पौड़ी गढ़वाल और एक मरीज उत्तरकाशी का रहने वाला है। प्रदेश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है।
I
Iप्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को प्रदेश के तीन जिलों से कुल छह नए मामले सामने आए। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग और अधिक सक्रिय हो गया है। प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाइयों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि डेंगू नियंत्रण की दिशा में काम किया जा रहा है। कोरोना जांचों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
I
I
I
I
I
I
दून में डेंगू के तीन नए मामले सामने आए
I
I
I
Iराजधानी में डेंगू के तीन नए मामले सामने आए हैं। इन मरीजों को दून मेडिकल काॅलेज और श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 119 हो गई है। उधर, 82 घरों में डेंगू वायरस का लार्वा भी मिला, जिसे नष्ट कराया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि डेंगू नियंत्रण के लिए अलग-अलग स्तर पर टीमें काम कर रही हैं। वर्तमान में 16 मरीज की एक्टिव रह गए हैं। लोगों को भी इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है।I