फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन में दफन था छह माह का बच्चा, लेकिन 'पहुंच गया' केदारघाटी

Fri, 21 Jul 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी 
विज्ञापन
विज्ञापन
छह महीने के बच्चे का शव दफना द‌िया गया था। लेक‌िन इसके बाद वह अब केदारघाटी में म‌िला है। यह बात सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


भागीरथी नदी में बहकर आए बच्चे का शव शुक्रवार को केदारघाट के किनारे मिला। सुबह केदारघाट पर नहाने गए साधु संतों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

एसओ महादेव उनियाल ने बताया कि अस्पताल में किसी दंपति के छह माह के बच्चे की दस्त के कारण मौत हो गई थी। उन्होंने बच्चे के शव को दफना दिया था, लेकिन वह नदी में बहकर किनारे आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात व्यक्त‌ि का शव भी म‌िला

वहीं ,  यमुनोत्री राजमार्ग पर डडालगांव के नीचे खाई में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव सड़ी गली हालत में बताया जा रहा है। 

शुक्रवार दोपहर स्थानीय लोगों की पुलिस को सूचना दी कि यमुनोत्री राजमार्ग पर डंडालगांव के निकट सड़क के नीचे करीब डेढ़ सौ मीटर खाई में एक शव पड़ा हुआ है।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया जो किसी पुरुष का बताया जा रहा है। शव सड़ी गली हालत में होने से मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर उसे डीएनए के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें