फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने के नाम पर छह लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से छह लाख रुपये से अधिक ठग लिए गए। आरोप है आरोपी ने गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन को अपना बताकर बेचना चाहा था। एडवांस के तौर पर पैसे ले लिए लेकिन बाद में मामला खुल गया। शिकायत के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता प्रदीप सिंह रावत निवासी-ए ब्लाक सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द का कहना है कि फिरोज और उसके पिता असगर निवासी डांडा लखौंड़ सहस्त्रधारा रोड ने उनसे संपर्क किया। बताया कि डांडा लखौंड स्थित जमीन बेचना चाहते हैं। विश्वास करके 6.20 लाख रुपये बयाना अदा किया। 68 लाख रुपये में जमीन का सौदा तय हुआ। बाद में पता चला कि भूमि गोल्डन फॉरेस्ट की है। आरोप है कि पिता-पुत्र ने फर्जी तरीके से अनुबंध बनाकर पैसे हड़प लिए है। रायपुर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें