फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः श्रद्धालुओं पर गिरी पहाड़ी, छह मरे

Tue, 29 Jul 2014 06:31 PM IST
अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के कुटी में 3 अगस्त को होने वाली गुलच पूजा (शिव पूजा) में धारचूला से जा रहे 10 लोग पांगला से थोड़ा आगे ब्यालधार के पास पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गए। इनमें छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मरने वालों में इनमें चार (दंपति और उनके दो बच्चे) एक ही परिवार के थे। मलबे में दबने से चार लोग घायल हुए हैं। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है।

घटना की जानकारी मिलते ही गुंजी में चल रहे रं कल्याण संस्था की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को स्थगित कर दिया गया है।

पैदल जा रहे थे, दरक गई पहाड़ी

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह आठ बजे धारचूला से कुछ लोग कुटी में तीन अगस्त से होने वाले गुलच पूजा में भाग लेने के लिए एक वाहन से जा रहे थे। इन लोगों को मांगती तक वाहन और वहां से पैदल जाना था।

दोपहर 12 बजे जब वे पांगला से कुछ आगे ब्यालधार पहुंचे तो देखा कि पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। मलबे की वजह से वाहन का आगे जाना संभव नहीं था, इसलिए सभी लोग वाहन से उतरकर मलबे के ऊपर से जाने लगे।

इतने में पहाड़ी दरक गई और सभी लोग मलबे में दब गए। सड़क की दूसरी ओर खड़े लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पांगला स्थित एसएसबी चौकी को दी।
विज्ञापन

रेस्क्यू टीम ने निकाले छह शव

सूचना पर दोपहर बाद पहुंची पुलिस, एसएसबी और आईटीबीपी की टीम ने मलबे से छह शव निकाल लिए। इनमें आईटीबीपी में तैनात पांगू निवासी रुकम सिंह पुत्र पान सिंह, उनकी पत्नी रुकमा देवी, पुत्री दीपिका और पुत्र अक्षय शामिल हैं।

इनके अलावा, डडेलधुरा नेपाल निवासी सोबन सिंह और नाभी निवासी धरम सिंह पुत्र मक्के सिंह की भी मलबे में दबकर मौत हो गई। आईटीबीपी में तैनात रुकम सिंह सपरिवार कुटी गुलच पूजा में भाग लेने जा रहे थे।

घटना में घायल राजेंद्र सिंह को वाहन से धारचूला अस्पताल लाया गया है, जबकि लक्ष्मण सिंह, आवती देवी को हेलीकॉप्टर से लाया गया। एक अन्य घायल राजेंद्र सिंह को भी हेलीकाप्टर से लाने की व्यवस्था की गई है।

मलबे में अभी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगा दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें